Baghpat: सरदार सिंह हत्याकांड के आरोपी नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खोला हत्या का खौफनाक राज
10 दिसंबर कि सुबह बागपत जनपद के महावतपुर बावली गांव के सरदार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बलकटी भी बरामद कर ली है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने वारदात का पूरा सच बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि 10 दिसंबर कि सुबह महावतपुर बावली गांव के सरदार सिंह (65) पुत्र कबूल की उसके नौकर अर्जुन उर्फ छोटू पुत्र नागेंद्र निवासी महतो निवासी मुकुंदपुर थाना केतार जनपद गडवा झारखंड ने बलकटी से हमला कर सरदार सिंह की हत्या कर दी थी और शव को ईख की पत्तियों में छिपाकर फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
खेत में गए मृतक सरदार सिंह के भतीजे सनोज को नौकर व सरदार सिंह नहीं मिले थे। बाद में मीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ईख की पत्तियों के पीछे सरदार सिंह का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में मृतक के परिवार से सत्यवीर सिंह ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा था।
पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी नौकर
मंगलवार की देर रात्रि कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी नौकर गांव के जंगल में छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नौकर अर्जुन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से सरदार सिंह के यहां पर 2000 रूपये प्रति माह तनख्वाह के रूप काम करता था, लेकिन जब भी तनख्वाह मांगता था, तो सरदार सिंह उसके साथ मारपीट करता था। जिस दिन हत्या की उस दिन भी मैंने तनख्वाह मांगी थी, तो सरदार सिंह ने मेरे साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद गुस्से में आकर मैंने बलकाटी से हमला पर सरदार सिंह को मौत के घाट उतार दिया और बलकटी खेत में फेंक कर वहां से फरार हो गया।