फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Paramveer murder case: Charges framed on seven including Sunil Rathi and mother Rajbala

बागपत परमवीर हत्याकांड : सुनील राठी व मां राजबाला समेत सात पर आरोप तय, ये था पूरा मामला

Mon, 12 Dec 2022 08:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Dec 2022 08:36 PM IST
सार

बागपत परमवीर हत्याकांड : अदालत में सुनील राठी व मां राजबाला समेत सात पर आरोप तय हो गए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
Baghpat Paramveer murder case: Charges framed on seven including Sunil Rathi and mother Rajbala
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के कुर्डी गांव में जून 2020 में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में न्यायालय में कुख्यात सुनील राठी, टीकरी की पूर्व चेयरमैन राजबाला समेत सात पर आरोप तय हो गए। मुकदमे में अब सुनवाई शुरू हो गई और तीन जनवरी सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनुज ढ़ाका ने बताया कि कुर्डी गांव में 22 जून 2020 को हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना समेत पांच लोगों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। जिसमें गोली लगने से घायल परमवीर की 29 जून को गुरुग्राम के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें मृतक के भाई सुरेंद्र ने छपरौली थाने में सात लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया था, जबकि सात आरोपियों के नाम प्रकाश में आये थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी, उसके भाई अरविंद, मां राजबाला समेत 11 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसमें चार आरोपियों पर पहले आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि सोमवार को एडीजी प्रथम शैलेंद्र पांडेय ने मुकदमे की सुनवाई की। जहां परमवीर तुगाना हत्याकांड में हरिद्वार जेल में बंद आरोपी कुख्यात सुनील राठी, राजबाला, भाई अरविंद, प्रवीण सब्बरवाल, राजेश तोमर, राजेश उर्फ बंटी, अमित उर्फ लीलू पर आरोप तय हो गए है। 

25 हजार के इनामी रोबिन समेत तीन आरोपियों की होगी कुर्की
कुर्डी गांव में हुए परमवीर तुगाना हत्याकांड में 25 हजार रुपये का इनामी रोबिन हलालपुर, दिनेश टापा उर्फ काला निवासी जींद हरियाणा व चतर सिंह करनावल फरार चल रहे है। 

यह भी पढ़ें: BIJNOR NEWS: विवाहिता ने बिजली के तार से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी आहत

थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों के घर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। तीनों आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। आदेश मिलते ही तीनों आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed