Up: पहले दुष्कर्म का आरोप, फिर थाने में पंचायत के बीच तय हुआ निकाह, मस्जिद में बोले युवक-युवती; कबूल है
बागपत जनपद में ठेका क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती थाने पहुंची तो पंचायत ने युवक और युवती के निकाह का फैसला सुनाया, जिसके बाद मस्जिद में दोनों का निकाह कराया गया।
विस्तार
युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया था कि उसने निकाह का झांसा देकर कई महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल करने लगा।
यह भी पढ़ें: UP: गोली लगते ही गांव के तिराहे पर ढेर हो गई युवती, झूठी आन की खातिर बकरीद से पहले बहन को दी खौफनाक मौत
उसने मंगलवार को खेकड़ा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। बुधवार शाम युवती भी कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से आरोपी युवक से निकाह कराने की बात कहने लगी। उसने निकाह न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
युवती की चेतावनी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को कोतवाली बुलवाया और वहां दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत शुरू हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फैसला हुआ कि युवक-युवती का निकाह करा दिया जाएगा। युवती रात में निकाह कराने की जिद पर अड़ गई।
बताया गया कि उनका रात में मस्जिद में निकाह कराया गया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के फैसला हुआ है कि युवक व युवती का निकाह किया जाएगा। जिसके बाद उनको जाने दिया गया।