{"_id":"63ff0b8328dc8baea9002e61","slug":"baghpat-nurse-working-in-hospital-died-under-suspicious-circumstances-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 01 Mar 2023 01:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:53 PM IST
सार
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में रहने वाली एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में रहने वाली एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर नर्स के मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर नर्स की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अहमदपुर गठीना गांव के रहने वाले राजसिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी अंजली की शादी नौ साल पहले अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी युवक के साथ की थी। दोनों का एक बेटा है। पिता ने आरोप लगाया कि अंजली बागपत के एक हॉस्पिटल में में पिछले कई साल से नर्स के रूप में काम करती थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हॉकी का महासंग्राम: मेरठ में राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आज से आगाज, मैच जारी
विज्ञापन
बताया कि शादी के बाद अंजली व उसके पति के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ और महिला थाने में शिकायत भी की गई। बुधवार की सुबह ससुराल वालों ने फोन कर अंजली की मौत होने की जानकारी दी। वह अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा तो ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुए थे।
राजसिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताई और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।