फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Nikay Chunav: son-brother challenge, husband-wife will fight, voting tomorrow

Baghpat Nikay Chunav: दिलचस्प हुआ चुनाव, बेटे-भाई की चुनौती तो कहीं पति की पत्नी से टक्कर, कल होगा मतदान

Wed, 10 May 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 May 2023 12:28 PM IST
सार

Baghpat Nikay Chunav: बागपत में नगर निकाय चुनाव के लिए कल मतदान होगा। प्रत्याशियों की बात करें तो निकाय चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। जिले में कहीं पति की पत्नी से टक्कर होगी तो कहीं बाप के सामने बेटे की चुनौती है। हालांकि कुर्सी किसे नसीब होगी इसका फैसला कल जनता करेगी।

विज्ञापन
Baghpat Nikay Chunav: son-brother challenge, husband-wife will fight, voting tomorrow
पोलिंग पार्टियां रवाना होते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिकाओं व पंचायतों में किसकी सरकार होगी इसका फैसला कल जनता अपने मत का प्रयोग करके करेगी। दूसरे चरण के चुनाव के तहत बागपत में कल मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


बागपत की बात करें तो जिले में नगर पालिकाओं से लेकर पंचायतों तक अधिकतर जगह किसी ने अपने साथ ही पत्नी को मैदान में उतारा हुआ है और कई जगह बेटा और भाई भी चुनाव लड़ेंगे। इसका कारण बताया जा रहा है कि एक परिवार से जितने प्रत्याशी रहेंगे, उनके उतने एजेंट ज्यादा बन सकेंगे।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी सभी हथकंडा अपना रहे हैं। यही कारण ही अध्यक्ष के चुनाव के लिए किसी ने अपने साथ ही पत्नी का नामांकन करा दिया तो किसी ने बेटे व भाई को मैदान में उतारा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat : भाजपा के बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक छह साल के लिए निष्काषित

ऐसा करने वाले कोई निर्दलीय नहीं है, बल्कि भाजपा, बसपा व अन्य पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वालों ने भी ऐसा किया है। उनका मानना है कि उनके परिवार से जितने ज्यादा प्रत्याशी होंगे, उनके उतने ज्यादा एजेंट बनेंगे। जिससे वह मतदान और मतगणना के दौरान नजर रख सके और किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत पकड़ी जा सके।

इन जगहों पर परिवार वाले मैदान में उतरे
- बागपत में आम आदमी पार्टी से शराफत अली और निर्दलीय उनकी पत्नी नसीमा
- अमीनगर सराय में भाजपा से मांगेराम यादव, निर्दलीय उनकी पत्नी कमलेश, उनका बेटा विमल
- बड़ौत में बसपा से मुकेश व निर्दलीय उनकी पत्नी सुशीला
- छपरौली से धर्मेंद्र व उनकी पत्नी रश्मि, विक्रम सिंह व उनकी पत्नी हेमलता 
- रटौल में भाजपा से मुंतजीर, निर्दलीय उनका भाई मुबस्सिर, जुलेखा पत्नी मुबस्सिर, निर्दलीय शाहिर व उसकी पत्नी शबाना चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed