फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Samajwadi Party expelled former District Panchayat President and former District President for six years

यूपी: सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित, पंचायत चुनाव को लेकर लगा बड़ा आरोप

Fri, 18 Jun 2021 04:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jun 2021 04:16 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने आज दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Samajwadi Party expelled former District Panchayat President and former District President for six years
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के मददगार बने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दोनों पर सपा की जिला पंचायत सदस्य बबली देवी को भाजपा में शामिल कराने व अन्य सदस्यों पर भी दबाव बनाने का आरोप लगा था। जिसकी जांच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने स्तर से कराई थी। 

विज्ञापन


भाजपा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने के लिए अनुसूचित जाति की महिला प्रत्याशी नहीं थी। सपा छोड़कर आईं बबली देवी को भाजपा ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। ओंकार यादव वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इस बार उनकी पत्नी तारा यादव वार्ड-17 से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थी। रालोद प्रत्याशी शाहिदा ने उन्हें चुनाव में शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि ओंकार यादव और बिल्लू प्रधान के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी पार्टी को मिली थी। शीर्ष नेतृत्व ने अपने स्तर से इसकी जांच कराई थी। दोषी पाए जाने पर दोनों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed