फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Panchayat in nephew house of Rakesh Tikait and beaten up to a young man

यूपी: राकेश टिकैत के भांजे के घर पर हुई पंचायत में मारपीट, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, जानें क्या है मामला

Sat, 17 Jul 2021 03:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 03:33 PM IST
सार

राकेश टिकैत के भांजे के घर पर हुई पंचायत में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Baghpat News: Panchayat in nephew house of Rakesh Tikait and beaten up to a young man
बागपत में पंचायत में युवक की पिटाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में राकेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी के घर पर हुई पंचायत में एक युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। बेहोश होने तक उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने मारपीट के दौरान नगदी व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बड़ौत के सीमेंट कारोबारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में पुलिस ने मौजिजाबाद नांगल के प्रधान बिजेंद्र को हिरासत में लिया था। इसे लेकर शुक्रवार को मौजिजाबाद नांगल में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी ने पंचायत बुलाई थी। इसी दौरान पंचायत में शामिल कुछ युवकों ने पास ही सड़क से गुजर रहे गांव निवासी युवक सक्षम पंडित को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद पंचायत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया और शनिवार को वायरल कर दिया। पंचायत में मौजूद राजेंद्र चौधरी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं घायल सक्षम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचायत में शामिल लोगों का आरोप है कि सक्षम के पास पिस्टल थी। उधर, घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी गांव नांगल में बैठक कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा युवक को सड़क पर पीटा गया, पंचायत में नहीं। मैंने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि किसी ने घटना के दौरान वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि दोघट पुलिस आरोपियों के दबाव में काम कर रही है। अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं लिया गया है। 

प्रदीप आत्रेय हत्याकांड से जुड़ा है मामला 
सक्षम पंडित के साथ हुई मारपीट की घटना प्रदीप आत्रेय हत्याकांड से जुड़ा होने ही ओर इशारा कर रही है। जिस तरह पहले सड़क पर और फिर पंचायत में ले जाकर मारपीट की गई, उससे माना जा रहा है कि सक्षम पंडित पर इस मामले में मुखबिरी का शक जताया जा रहा है। इसी के चलते उसे पंचायत में पीटा गया। 
  
लूटपाट का लगाया आरोप 
जिला अस्पताल में भर्ती सक्षम ने बताया कि मकान निर्माण सामग्री खरीदने के लिए उसने शुक्रवार को बैंक से रुपये निकाले थे। जिस समय उसे कार से खींचकर हमला किया गया, तब उसकी जेब में 92 हजार रुपये थे। जब उसे होश आया तो सिर्फ 30 हजार रुपये ही जेब में मिले। सोने की चेन भी गायब थी। उसके दोस्त रिशु की लाइसेंसी पिस्टल कार में ही रह गई थी। जिसे अवैध पिस्टल बताकर उसे फंसाने की कोशिश की गई। 

मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में गुस्सा
भाकियू की पंचायत में ब्राह्मण समाज के युवक की सरेआम पिटाई से ब्राह्मण समाज के लोगों में गुस्सा है। समाज के लोगों ने मौजिजाबाद नांगल गांव में बैठक कर घटना की निंदा की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। सक्षम के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed