{"_id":"612faf688ebc3e7a0c0186cb","slug":"baghpat-news-mrt5543334115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जगह-जगह जलभराव, सिसाना में तालाब बना नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जगह-जगह जलभराव, सिसाना में तालाब बना नेशनल हाईवे
विज्ञापन
बागपत में बुधवार को हाईवे स्थित सिसाना गांव में जलभराव के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से देहात तक लोगों का मुख्य मार्गों से निकलना दुश्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दो दिन से हो रही बरसात से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में तालाब बन गया। इससे जाम के हालात बने रहे। पानी में गाड़ी बंद हो जाने से परेशानी से जूझना पड़ा। जलभराव के चलते लोगों का नगर व देहात के मुख्य मार्गों और गलियों से भी निकलना मुश्किल हो गया।
जिले में मंगलवार से बारिश हो रही है। निकासी नहीं होने से नगर से लेकर देहात तक जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव में गाड़ियां बंद हो जाने से जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को हाईवे से निकलने में मशक्त करनी पड़ी। नगर में भी मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर की माता कॉलोनी, ईदगाह मोहल्ला, मोहल्ला केतीपुरा और पुराना कस्बा में जलभराव रहा। देहात क्षेत्रों में पानी की निकासी न होने से मुख्य मार्गों व गलियों में जलभराव से परेशानी हुई।
धान की फसल के लिए लाभदायक
कृषि रक्षा अधिकारी संदीप पाल का कहना है कि धान की फसल में बाली निकलने वाली हैं। इस समय सिंचाई की जरूरत है। बरसात से धान की फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि मौसम में नमी होने से फसल में रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और कीट या रोग लगने पर उपचार करने की सलाह दी है। उधर, सरूरपुर कलां के प्रगतिशील किसान सुभाष नैन का कहना है कि बरसात से फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
भरभराई मकान की दीवारें
चांदीनगर। ग्राम पूरनपुर नवादा में खाली जमीन में जलभराव होने से कई मकानों की दीवारें भरभरा गई हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की। पूरनपुर नवादा के मुख्य मार्ग पर खाली जमीन में जलभराव है। निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव से ग्रामीण पवन शर्मा, कृष्णपाल, नीरज शर्मा, राजसिंह, जयप्रकाश व मोनू के मकान की दीवारें भरभरा गई हैं।
मकान की दीवार गिरी
बालैनी। सैदपुर खुर्द गांव में बुधवार हो हुई तेज बारिश में रजनी पत्नी विजयपाल के मकान की दीवार गिर गई। महिला का हजारों रुपये का सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया। महिला पड़ोसी के घर में रह रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्राम प्रधान सतेंद्र उर्फ लाला का कहना है कि रजनी का कच्चा मकान है। उसके पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।
बिजली गिरने से उपकरण फुंके
दोघट। पलड़ी गांव में बुधवार को जयप्रकाश पुत्र बलजीत के मकान की छत पर बिजली गिरने से उसके तथा आसपास के कई मकानों के उपकरण फुंक गए। घटना में जयप्रकाश, कृष्णपाल, श्रीपाल शर्मा व सोनू के घर में रखे फ्रिज, पंखे, कूलर, एलसीडी फुंक गए हैं।