{"_id":"60211b4807a7166d1051ad95","slug":"baghpat-news-more-than-40-vehicles-collide-on-eastern-peripheral-expressway-due-to-fog-and-20-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 40 से अधिक वाहन, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 40 से अधिक वाहन, 20 लोग घायल
Mon, 08 Feb 2021 04:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर 40 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर 40 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार रात से ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह गाजियाबाद से कुंडली की ओर जा रहे वाहन खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास टकरा गए। इसके बाद एक के बाद एक वाहन टकराते रहे, जिससे ईपीई पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी, तस्वीरें
विज्ञापन
एनएचएआई की हेल्पलाइन टीम और खेकड़ा व चांदीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। खेकड़ा इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू करा दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/