{"_id":"62138c26f7eebb553d0a32d0","slug":"baghpat-news-indian-akshat-tyagi-said-is-no-need-to-panic-due-to-tension-on-ukraine-russia-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर: भारत निवासी अक्षत ने साझा किए यूक्रेन के हालात, बोले- घबराने की जरूरत नहीं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर: भारत निवासी अक्षत ने साझा किए यूक्रेन के हालात, बोले- घबराने की जरूरत नहीं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Mon, 21 Feb 2022 06:28 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Feb 2022 06:28 PM IST
सार
भारतीय निवासी अक्षत त्यागी ने यूक्रेन के हालात साझा किए हैं। अक्षत ने यूक्रेन के क्रिवोग्राड शहर की तस्वीरें भी साझा की हैं। अक्षत ने कहा कि घबराने की जरूर नहीं है।
विज्ञापन
बागपत निवासी अक्षत त्यागी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे तनाव के कारण युद्ध की आशंका जताई जा रही है। इससे वहां पढ़ाई व व्यवसाय करने वालों के परिजन चिंतित हैं। इसी बीच यूक्रेन के क्रिवोग्राड शहर में रहने वाले सुभानपुर के अक्षत त्यागी ने तस्वीरें साझा करके पूरे हालात बताए हैं। उन्होंने केवल सीमा से सटे शहरों में तनाव होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही वहां रहने वाले भारत के छात्रों व अन्य लोगों के परिजनों को सलाह दी है कि घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सुभानपुर गांव निवासी अक्षत त्यागी पुत्र संजय त्यागी कई साल से यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। वहां की खबरें चल रही हैं कि यूक्रेन व रूस के बीच तनाव के कारण जिंदगी सामान्य नहीं है। वहां लोगों में दहशत है। ऐसे में अक्षत त्यागी ने वहां की सड़कों व शॉपिंग सेंटर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक अंत: सिपाही से प्रेम विवाह, फिर तहसीलदार के जाल में फंस गई रुचि, महिला कांस्टेबल की हत्या से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अधिकतर शहरों में अभी तक जिंदगी सामान्य है। वह कहते हैं कि यूक्रेन व रूस के बीच तनाव जरूर है, लेकिन वह रूस की सीमा के शहरों लूहांस्क, डवजहांस्क आदि में ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक है पूरी कहानी: हत्यारों से खूब लड़ी शिवानी, फर्श पर मिले घसीटने के निशान, लाश देख उड़े पिता के होश, तस्वीरें
जहां तक खाद्य सामग्री के दाम में बढ़ोतरी की बात है तो इसका कुछ लोग फायदा उठा रहे हैं। वह खुद टर्की से कपड़ा मंगाकर व्यवसाय करते हैं। कपड़े के आयात व निर्यात में किसी तरह की कोई समस्या अभी तक सामने नहीं आई है। अक्षत त्यागी ने बताया कि यदि कोई यूक्रेन से भारत जाना चाहता है तो उसके लिए सरकार ने व्यवस्था की है। इसके लिए 22, 24 व 26 फरवरी को फ्लाइट हैं।