{"_id":"63957b9d6c3f4543f2421be3","slug":"baghpat-news-accused-ran-away-from-the-khekra-police-station-inspector-and-constable-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT NEWS: खेकड़ा थाने से भागा आरोपी तो इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT NEWS: खेकड़ा थाने से भागा आरोपी तो इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर
Sun, 11 Dec 2022 12:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:11 PM IST
सार
बागपत जनपद के खेकड़ा थाने से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के भागने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा एक मामल में दोघट थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा थाने से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के भागने के मामले में एसपी ने कार्रवाई कर दी। जिसमें एसपी ने खेकड़ा इंस्पेक्टर व सिपाही को लाईन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जनसुनवाई में लापरवाही पर दोघट थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
खेकड़ा पुलिस ने बुधवार रात पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में गाजियाबाद के मेवला भट्टी निवासी अरूण को पकड़ा था। जिसे रात में कार्यालय में बैठा दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पकड़े गए आरोपी अरूण ने लघुशंका जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले जाने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बागपत में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना, मुजफ्फरनगर में टला बड़ा हादसा, कई घायल, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
तभी आरोपी अरूण दीवार कूदकर भाग गया और पास में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके पीछे दौड़ रहे पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और थाने ले आए।
पूरी घटना आसपास दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। जिस पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर डीके त्यागी व सिपाही सुनील कुमार को लाईन हाजिर कर दिया। इसके अलावा सीओ बड़ौत की आख्या पर जनसुनवाई में रुचि न लेने पर दोघट थाना प्रभारी किरणपाल को भी लाइन हाजिर कर दिया।