फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: A trader has died in a road accident and shocked his family

दर्दनाक: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दिल्ली के अस्पताल में व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 12 Feb 2022 06:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

बागपत में एक व्यापारी की हादसे में मौत हो गई। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं ग्राम प्रधान सहित गांव के अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Baghpat News: A trader has died in a road accident and shocked his family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में चौहल्दा गांव के सीमेंट व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


चौहल्दा गांव के पूर्व प्रधान ठाकुर सुरेश चंद्र के बेटे ठाकुर संजय सिंह (40) परिवार सहित अग्रवाल मंडी टटीरी में रहते थे। वे रोड़ी और सीमेंट का व्यापार करते थे। शनिवार की सुबह करीब पौने छह बजे वह सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए कस्बे के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। व्यापारी की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोपहर बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार उर्फ बॉबी, बुल्ला, विक्रम सिंह, मुकेश रुहेला, विजय मानव, नरेश गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन


हृदय गति रुकने से व्यापारी का निधन 
अग्रवाल मंडी टटीरी के कस्बा निवासी समाजसेवी राजुल गोयल के पिता तंबाकू व्यापारी विजय सिंह (61) का शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके निधन पर पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज सिंघल, अशोक गोयल, संतराम गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed