फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Naresh Tikait said, riots in Sambhal happened under conspiracy, stop tampering with old temple-mosque

Baghpat: नरेश टिकैत बोले, साजिश के तहत हुआ संभल में दंगा,  बंद करें पुराने मंदिर-मस्जिद के भवन से छेड़छाड़

Thu, 28 Nov 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 28 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि दंगे से सभी को नुकसान होता है। मुजफ्फरनगर दंगे का दंश हम सबने झेला है। 

विज्ञापन
Baghpat: Naresh Tikait said, riots in Sambhal happened under conspiracy, stop tampering with old temple-mosque
दोघट पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि दंगा कहीं भी हो, नुकसान देश की जनता को ही उठाना पड़ेगा। संभल की घटना भी एक सोची समझी साजिश दिखाई पड़ रही है। सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे, ताकि कोई उपद्रव न कर सके।
विज्ञापन

 

दोघट कस्बे में भाकियू नेता चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संभल में हुई हिंसा चिंता का विषय है। पुराने भवन मंदिर-मस्जिद के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। वर्ष 2013 के दंगे का दंश मुजफ्फरनगर जनपद ने झेला है। जनपद वासियों को इससे बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हिंदू मुस्लिम सभी पहले भी एक थे, आगे भी एक ही रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसान के गन्ने का भाव अभी तक घोषित नहीं किया गया है। किसान की दुर्दशा पर सरकार गंभीरता बरते। जब तक किसान की आय नहीं बढ़ेगी, तब तक किसान संपन्न नहीं होगा। इस मौके पर प्रधान राजीव कुमार, रामकुमार, धर्मेंद्र राठी, मोनू पंवार, राजेंद्र सिंह, लोकेंद्र, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed