फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: municipal worker stabbed to death with a knife on a minor dispute

बागपत: नगर पालिका कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या, मामूली विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Mon, 11 Oct 2021 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत में रविवार देर रात मामूली विवाद के बाद नगर पालिका कर्मी की चाकू से गोदकर घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Baghpat: municipal worker stabbed to death with a knife on a minor dispute
baghpat police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार देर रात बड़ौत क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद नगर पालिका कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ौत क्षेत्र के घासमंडी निवासी संविदा कर्मचारी मनीष रविवार देर रात अपने घर पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके कुछ दोस्त घर पर आए। यहां शराब पीने के बाद आपस में कहासुनी हो गई। बात कहासुनी से गाली-गलौज तक जा पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने मनीष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर डाला। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। शोर सुनाई पड़ने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मनीष को बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मेरठ के अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार मृतक मनीष नगर पालिका परिषद बड़ौत में संविदा कर्मचारी थी। वह नगरपालिका की छोटा हाथी गाड़ी पर ड्राइवर था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नगर पालिका कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed