{"_id":"6257b026ed14184b464c7af2","slug":"baghpat-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-relatives-allege-murder-dead-body-removed-from-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला महिला का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला महिला का शव
Thu, 14 Apr 2022 10:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:54 AM IST
सार
बागपत में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के सैड़भर गांव में बीती 25 मार्च की रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर बुधवार को महिला का शव कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन
सालेह नगर मेरठ निवासी शमा की शादी 15 साल पहले सैड़भर निवासी महबूब पुत्र शरीफ से हुई थी। उसकी बीती 25 मार्च को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महिला का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया था। महिला के मायके वालाें का आरोप था कि उसकी मौत के बाद से पति लापता है।
परिजनों ने डीएम से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप व सीओ अनुज मिश्र के निर्देशन में मृतका के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन