फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Married woman dies under suspicious circumstances, relatives allege murder, dead body removed from grave

बागपत: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला महिला का शव 

Thu, 14 Apr 2022 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 10:54 AM IST
सार

बागपत में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया।  

विज्ञापन
Baghpat: Married woman dies under suspicious circumstances, relatives allege murder, dead body removed from grave
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के सैड़भर गांव में बीती 25 मार्च की रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर बुधवार को महिला का शव कब्र से निकाला गया।

विज्ञापन


सालेह नगर मेरठ निवासी शमा की शादी 15 साल पहले सैड़भर निवासी महबूब पुत्र शरीफ से हुई थी। उसकी बीती 25 मार्च को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महिला का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया था। महिला के मायके वालाें का आरोप था कि उसकी मौत के बाद से पति लापता है।

परिजनों ने डीएम से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप व सीओ अनुज मिश्र के निर्देशन में मृतका के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed