{"_id":"67409a620ce5b59e3b063dcf","slug":"baghpat-lover-held-hands-and-wife-cut-husband-s-private-part-with-a-blade-reached-hospital-drenched-in-blood-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: प्रेमी ने पकड़ा और पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति का निजी अंग, खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: प्रेमी ने पकड़ा और पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति का निजी अंग, खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल
Fri, 22 Nov 2024 08:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:21 PM IST
सार
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पहले तीनों के बीच हाथापाई हुई। उसके बाद पत्नी और प्रेमी ने युवक को पकड़ कर बांध दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रमाला क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को बांध दिया और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस को लेकर पहुंचे परिजनों ने उसे बंधनमुक्त कराकर बड़ौत सीएचसी में भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि दस साल पहले उसकी शादी छपरौली क्षेत्र के गांव की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसका पता चलने पर उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बृहस्पतिवार को उसने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और विरोध किया।
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक को बंधक बनाकर पीटा और ब्लेड से निजी अंग काट दिया। वह चिल्लाता रहा, लेकिन दोनों को जरा भी तरस नहीं आया। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे नामर्द बनाकर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।