{"_id":"68e53ac8780743afb207be4e","slug":"baghpat-i-am-being-implicated-in-a-fake-case-goodbye-12th-student-commits-suicide-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 'मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है, गुडबाय', सुसाइड नोट छोड़कर 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 'मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है, गुडबाय', सुसाइड नोट छोड़कर 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा
Tue, 07 Oct 2025 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:37 PM IST
सार
किरठल गांव में सन्नी और उसके भाई पर दस दिन पहले रमाला थाने में लूंब के युवकों से मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सन्नी ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में प्रधानपति समेत कई लोगों के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन
सन्नी की फाइल फोटो और सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किरठल गांव में कक्षा 12 के छात्र सन्नी (19) ने सोमवार रात मोबाइल से परिवार वालों को गुड बाय का मैसेज भेजकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिवार वालों ने सन्नी का शव लटका देखा तो उन्होंने कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों को चार घंटे तक शव फंदे से नहीं उतारने दिया। वहीं मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें प्रधानपति समेत कई लोगों के नाम लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
किरठल गांव निवासी छात्र सन्नी का शव मंगलवार सुबह घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारने का प्रयास किया तो परिवार वालों ने हंगामा करते हुए रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया, मगर चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। वहां आए सीओ बड़ौत विजय कुमार ने परिवार वालों को समझाकर शांत कराया और शव नीचे उतारकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सन्नी के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि दस दिन पहले उसके बेटे सन्नी और बॉबी का लूंब गांव के युवक रुद्र से झगड़ा हो गया था। इसमें रुद्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों सन्नी, बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, जबकि सन्नी की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि प्रधानपति कृष्ण और लूंब के कई लोग उसके बेटों को जेल भिजवाना चाहते हैं, इसके लिए दोनों बेटों के खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया। धर्मेंद्र ने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सुसाइड नोट में लिखा, मुझे झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा
किरठल गांव में सन्नी की जेब में मिले सुसाइड नोट में कई लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उसमें लिखा हुआ है कि मैं सन्नी चौहान फांसी लगा रहा हूं, मुझे झूठे मुकदमे में फांसा जा रहा है। कृष्ण और उसके लड़के ने प्रदीप के साथ मिलकर मुझे फांसी लगाने पर मजबूर कर दिया। सुसाइड नोट में नीचे अंग्रेजी में गुड बाय भी लिखा हुआ था।

सुसाइड नोट और सन्नी की लिखावट की होगी जांच
सन्नी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। इसमें सुसाइड नोट को लेकर भी सवाल उठाए गए। इसके चलते पुलिस सुसाइड नोट और सन्नी की लिखावट का मिलान कराएगी। इसमें मिलान होने पर सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जुड़वा भाइयों में बड़ा था सन्नी, गांव में पुलिस बल तैनात
धर्मेंद्र के बेटे सन्नी और बॉबी जुड़वा हैं और उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं। सन्नी बड़ा था। सन्नी की आत्महत्या में प्रधानपति पर आरोप लगने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसके चलते गांव में कई थानों से पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

ये बोले प्रधानपति
गांव में छात्र की मौत होने से मेरा कोई मतलब नहीं है। मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह बेबुनियाद है।
- कृष्ण, प्रधानपति किरठल
गांव में छात्र की मौत होने से मेरा कोई मतलब नहीं है। मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह बेबुनियाद है।
- कृष्ण, प्रधानपति किरठल
एसपी ने ये कहा
किरठल गांव के छात्र की मौत में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की सत्यता का पता लगाने के लिए सन्नी की लिखावट से मिलान किया जाएगा। मिलान होने के बाद जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सूरज कुमार राय, एसपी