फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: husband suicide after a minor dispute when his wife stopped drinking alcohol

Baghpat: पत्नी ने गलत काम करने से रोका तो पति ने विवाद के बाद दी जान, आंगन में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 04 Jul 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jul 2023 11:28 AM IST
सार

बागपत जनपद में एक शख्स ने पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव आंगन में पेड़ से लटका मिला। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी ने उसे गलत काम करने से रोका था जिसके बाद पति ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Baghpat: husband suicide after a minor dispute when his wife stopped drinking alcohol
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालैनी थानाक्षेत्र के मतानतनगर गांव में घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव घेर में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मतानतनगर गांव के रहने वाले भोपाल (50) पुत्र महावीर का शराब पीने का आदी थी। बताया कि उसकी पत्नी अक्सर भोपाल को शराब पीने सेरोकती रहती थी। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder In Meerut: गर्भवती की निर्मम हत्या, कोख में पल रहे बच्चे का भी नहीं आया खयाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिछले कुछ दिनों से शराब पीने से रोकने पर शुरू हुई घरेलू कलह में सोमवार की देर शाम भोपाल अपने घर में लड़ाई कर घेर में पहुंच गया। जहां उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार देर रात परिवार वाले घेर में पहुंचे तो भोपाल का शव फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप ढौडियाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सहीं कारणों का पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed