{"_id":"660d39073ac1c9cc3801655a","slug":"baghpat-husband-along-with-his-girlfriend-tried-to-throw-his-wife-in-front-of-a-moving-train-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को चलती ट्रेन के आगे फेंकने का किया प्रयास, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को चलती ट्रेन के आगे फेंकने का किया प्रयास, ऐसे बची जान
Wed, 03 Apr 2024 04:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने अपनी पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कोतवाली बागपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे फाटक पर एक युवक ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रेल के आगे फेंकने का प्रयास किया। वहां खड़े राहगीरों ने किसी तरह महिला को बचाया। उधर तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो बच्चों और मृतक बहन के पांच बच्चों के साथ गांव में रहती है। आरोप लगाया कि उसके पति का गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 28 फरवरी को उसका पति उसे गाजियाबाद में कमरे पर अपने साथ रखने की बात कहकर घर से लाया और टटीरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
आरोप लगाया कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे रेल के आगे फेंकने का प्रयास कि या। जहां राहगीरों ने उसे बचाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी पति सुंदरलाल और उसकी प्रेमिका पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
आरोप लगाया कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे रेल के आगे फेंकने का प्रयास कि या। जहां राहगीरों ने उसे बचाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी पति सुंदरलाल और उसकी प्रेमिका पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।