फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Hindu Yuva Vahini workers Video watching obscene dance goes viral, policemen were also involved

बागपत : अश्लील डांस देखते वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों की पहचान करने में जुटा विभाग, हिंदू युवा वाहिनी की भी हुई किरकिरी

Tue, 29 Jun 2021 11:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Jun 2021 11:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कांशीराम कॉलोनी मेें रविवार की रात हुए डांस कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Hindu Yuva Vahini workers Video watching obscene dance goes viral, policemen were also involved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कांशीराम कॉलोनी मेें रविवार की रात हुए डांस कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। कार्यक्रम में शामिल पुलिस कर्मियों की पहचान शुरू कर दी गई है। उधर, कार्यक्रम में शामिल हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी सहित आदि की कार्यशैली की निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर व जिला सहप्रभारी आलोक शास्त्री  की यह हरकत बहुत निंदनीय है। सीएम को इस प्रकरण में तत्काल प्रभाव से उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित लपराना का कहना है कि यह बहुत शर्मनाक है। बिना अनुमति व कोरोना महामारी का उल्लंघन करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


योगी सरकार में बेलगाम हो गए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
सपा नेता ललित जैन का कहना है कि योगीराज में अपराध, भ्रष्टाचार आम बात हो गई है। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हीं नहीं, इस तरह के अन्य संगठन के पदाधिकारी अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले जिलाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी
जिलाध्यक्ष संजीव तोमर व जिला सह प्रभारी आलोक कुमार का कहना है कि यह कोई आपत्तिजनक नृत्य कार्यक्रम नहीं था, सिर्फ कालोनी में एक बच्चे का जन्मदिन था।

ये बोले सीओ
सीओ आलोक कुमार का कहना है कि वीडियो में पुलिस कर्मियों का होना बताया जा रहा है, उनकी पहचान कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed