फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Gold worth Rs 42 lakh stolen from Canara Bank, case filed against peon

Baghpat : केनरा बैंक से 42 लाख का सोना चोरी, क्राइम ब्रांच की जांच में फंसा बैंक का राजदार

Thu, 12 Sep 2024 06:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

केनरा बैंक की शाखा में सोना चोरी के मामले में 14 अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच के बाद चपरासी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन
Baghpat: Gold worth Rs 42 lakh stolen from Canara Bank, case filed against peon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की केनरा बैंक शाखा से 42 लाख रुपये का 611.13 ग्राम सोना चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच के बाद चपरासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

 

केनरा बैंक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अगस्त 2023 को सिंडीकेट बैंक का केनरा में विलय हो गया था। 12 अगस्त को दिल्ली रोड पर स्थित केनरा बैंक शाखा में लोन लेने के बाद गिरवी रखे सोने के आभूषणों का मिलान किया गया। 27 अगस्त को केनरा बैंक शाखा में रखे सोने के आभूषण, कम्प्यूटर, प्रिंटर समेत सभी दस्तावेजों को राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित शाखा में रखवाया गया। जहां 17 सितंबर 2023 को सोने के आभूषणों समेत अन्य सामान का मिलान किया गया। जून 2022 और जून 2023 में लिये गये लोन में गिरवी रखे नौ उपभोक्ताओं के 611 ग्राम सोने के आभूषणों के पैकेट गायब मिले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की आंतरिक समिति ने जांच की और डबल लॉक रूम तक जाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन सोना चोरी करने वाले का पता नहीं चला। इस मामले में शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच ने जांच की और स्थानांतरण के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने बैंक के चपरासी मुकेश कुमार निवासी खिरनी वाली गली गुराना रोड बड़ौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

इन उपरोक्ताओं का सोना हुआ चोरी
केनरा बैंक शाखा के स्थानांतरण के दौरान लोन लेने वाले उपभोक्ता मतिन का 33.6 ग्राम, मोहम्मद का 95.02 ग्राम, अजय कुमार गोस्वामी का 96.79 ग्राम, नौशाद का 123.24 ग्राम, गौरव कुमार का 68.95 ग्राम, मोनिका शर्मा का 10.87 ग्राम, रूबी त्यागी का 80.63 ग्राम, तरुण वर्मा का 91.04 ग्राम और साजिद का 11.43 ग्राम सोना चोरी हुआ।
 

शक के आधार पर इन 14 अधिकारी और कर्मियों से हुई पूछताछ
केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बैंक से सोना चोरी होने का पता चलते ही डबल लॉक रूम तक जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाकर जांच की गई। आकाश तोमर, आदर्श वाजपेयी, आशीष अग्रवाल, नीलम पांडे, सुबोध कुमार, सुहेल मलिक, राजेश कुमार, आशीष कुमार, कुशाग्रपाल, प्रमोद, मुकेश कुमार, पूनम, राजबाला और कपिल कुमार से पूछताछ भी की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed