फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Girl student caught copying from mobile in B.ED exam, indecency with room invigilator too

Baghpat: B.ED परीक्षा में मोबाइल से नकल करती छात्रा पकड़ी, कक्ष निरीक्षक से भी कीअभद्रता

Wed, 19 Jul 2023 07:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jul 2023 07:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बीएड की छात्रा परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकर कर रही थी। कक्ष निरीक्षक ने मोबाइल मांगा तो छात्रा ने कक्ष निरीक्षक और केंद्र अधीकक्षक के साथ अभद्रता कर दी। वहीं मामले में छात्रा के साथ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Baghpat: Girl student caught copying from mobile in B.ED exam, indecency with room invigilator too
nakal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में श्री साईं महाविद्यालय फतेहपुर पुट्ठी में संचालित बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को एक छात्रा मोबाइल से नकल करते पकड़ी गई। आरोप है कि मोबाइल मांगने पर छात्रा ने केेंद्र अधीक्षक और बाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक के साथ अभद्रता की। जिसके बाद छात्रा की उत्तर पुस्तिका को सील करते हुए विवि भेज दिया गया।

विज्ञापन


बाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक एवं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डाॅ. डीसी मौर्य ने बताया कि श्री साईं महाविद्यालय फतेहपुर पुट्ठी में बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा चल रही है। शक होने पर कक्ष निरीक्षिका मीनाक्षी द्वारा एक छात्रा की चेकिंग की गई तो उक्त छात्रा मोबाइल फोन से नकल करते हुए मिली। फोन मांगने पर छात्रा कक्ष से मोबाइल लेकर भागने लगी।

विज्ञापन

आरोप है कि मोबाइल मांगने पर उक्त छात्रा ने वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह एवं वाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. डीसी मौर्य के साथ अभद्रता की। जिसके बाद वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक द्वारा छात्रा का यूएफएम कर दिया गया तथा मोबाइल फोन और उत्तर पुस्तिका को सील करके विश्वविद्यालय को साथ भेज दिया गया।

इलाहाबाद की रहने वाली एक छात्रा कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ी गई। छात्रा ने अभद्रता भी की। छात्रा का यूएफएम करते हुए विवि को उसकी उत्तर पुस्तिका सील कर मोबाइल फोन के साथ भेजी गई है। - डा राजवीर सिहं तोमर, प्राचार्य, श्री साईं महाविद्यालय फतेहपुर पुट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed