फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Girl dies after falling from terrace after being attacked by monkeys in a Village

Baghpat: बागपत में दर्दनाक मामला, बंदरों के झुंड ने युवती पर बोला हमला, छत गिरकर मौत, मचा कोहराम

Thu, 22 Dec 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Dec 2022 08:22 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बंदरों के झुंड ने छत पर एक युवती पर हमला बोल दिया, जिससे युवती छत से गिर गई। वहीं अस्पताल में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Girl dies after falling from terrace after being attacked by monkeys in a Village
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के चांदीनगर में रटौल कस्बे में बृहस्पतिवार को छत पर बंदरों के झुंड से डरकर एक युवती नीचे गिर गई। जिसकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बे के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रटौल के रहने वाले ज्ञासुद्दीन के मकान की छत पर बृहस्पतिवार को बंदरों का झुंड आ गया। जो छत पर सूखे कपड़ों को फाड़ने लगे। तभी ज्ञासुद्दीन की बेटी नरगिस (22) छत पर बंदरों को भगाने के लिए गई। तभी बंदरों के झुंड ने नरगिस पर हमला कर दिया। जिससे डरी नरगिस का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


वहीं उपचार कराने के लिए परिवार वाले नरगिस को लेकर खेकड़ा सीएचसी में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ज्ञासुद्दीन ने बताया कि दिल्ली के जनरल अस्पताल में उपचार के दौरान नरगिस की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज

जल्द पकड़वाएं जाए बंदर
नरगिस की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने बंदरों को नहीं पकड़वाने पर रोष जताया। कस्बावासी शकील, शहजाद, अब्दुल आदि ने बताया कि कुछ समय पहले बंदरों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया था। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी बंदरों को जल्द पकड़वाएं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की तलाश जारी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है सुनील सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed