फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Girl died after falling into a drum filled with water, created chaos

Baghpat: पानी से भरे ड्रम में गिरने से बच्ची की मौत, मचा कोहराम, मेहमानों की आव-भगत में व्यस्त थे परिजन

Sun, 11 Feb 2024 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। यहां मेहमानों की आव भगत में व्यस्त थे कि आंगन में खेल रही मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Girl died after falling into a drum filled with water, created chaos
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल में दो वर्षीय बच्ची की पानी से भरे ड्रम में गिरने से मौत हो गई, बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने मे लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रटौल निवासी असलम की दो वर्षीय पुत्री अलीशा घर के आगंन में खेल रही थी। पांच दिन पहले असलम की बहन की शादी हुई थी। लड़की के सुसराल वाले लड़की को मिलाने घर आए हुए थे।

विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्य महमानों के साथ कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान खेलते हुए बच्ची बाथरूम में पहुंच गई। बताया गया कि वहां एक छोटा पानी से भरा ड्रम रखा हुआ था जिसमें अलीशा अचानक गिर पड़ी। मुंह के बल गिरने से बच्ची से बाहर नहीं निकला गया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो वह उससे तलाशने लगे। जब बाथरूम मे देखा तो बच्ची मुंह के बल पानी से भरे ड्राम मे पड़ी थी। परिजनों ने उसे तुरंत बाहर निकाला लेकिन जब तक वह दम तोड़ चुकी थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो बुरा हाल है कस्बें के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने मे लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed