{"_id":"681a39adbad3a16bbf0392ea","slug":"baghpat-gate-under-construction-of-colony-collapsed-young-man-died-after-getting-buried-under-debris-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बड़ौत में कॉलोनी का निर्माणाधीन द्वार गिरा, मलबे में दबकर युवक की मौत, सात घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बड़ौत में कॉलोनी का निर्माणाधीन द्वार गिरा, मलबे में दबकर युवक की मौत, सात घायल, मची चीख-पुकार
Tue, 06 May 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 May 2025 10:03 PM IST
सार
बिजरौल मार्ग पर स्थित कृष्णा एंक्लेव में द्वार का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सालिम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत नगर में बिजरौल मार्ग पर स्थित कृष्णा एंक्लेव कॉलोनी में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मुख्य द्वार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से मजदूर सालिम (26) निवासी नाला जिला शामली की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से पांच मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गिरा निर्माण गेट का लिंटर।
- फोटो : अमर उजाला
बिजरौल मार्ग पर स्थित कृष्णा एंक्लेव में मंगलवार को मजदूर सालिम, भूरा, जगदीश, सोनू, रहीसुद्दीन, मांगेराम समेत अन्य मुख्य द्वार का निर्माण कर रहे थे। वहां कार्य के दौरान द्वार का कुछ हिस्सा भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। उसके साथ लकड़ी की बल्ली और फट्टे भी गिरने से सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो राहगीर भी दौड़कर वहां पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को मलबे के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां सालिम को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायल मजदूरों भूरा निवासी शेरपुर लुहारा, जगदीश निवासी शबगा, सोनू निवासी बामनौली, रहीसुद्दीन निवासी हरिजन बस्ती बड़ोली मार्ग, मांगेराम निवासी ओसिक्का समेत को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में घायल सोनू, मांगेराम, जगदीश की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर घटना का पता चलने पर एसडीएम मनीष कुमार, सीओ विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा : प्रभाकर
कॉलोनाइजर प्रभाकर पंवार का कहना है कि मुख्य द्वार बनाने का ठेका दिया हुआ था। यह ठेकेदार की जिम्मेदारी थी कि किस तरह से कार्य करा है। इसमें ठेकेदार की लापरवाही लग रही है और पुलिस को जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए।
कॉलोनाइजर प्रभाकर पंवार का कहना है कि मुख्य द्वार बनाने का ठेका दिया हुआ था। यह ठेकेदार की जिम्मेदारी थी कि किस तरह से कार्य करा है। इसमें ठेकेदार की लापरवाही लग रही है और पुलिस को जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए।
ये बोले सीओ
इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विजय कुमार, सीओ बड़ौत
इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विजय कुमार, सीओ बड़ौत