{"_id":"636e1d30dc4df83f9f6dc319","slug":"baghpat-former-bjp-mla-surrenders-in-violation-of-code-of-conduct-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: आचार संहिता के उल्लंघन में BJP के पूर्व विधायक ने किया सरेंडर, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: आचार संहिता के उल्लंघन में BJP के पूर्व विधायक ने किया सरेंडर, मिली जमानत
Fri, 11 Nov 2022 04:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:37 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में BJP पूर्व विधायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वारंट जारी होने के बाद पूर्व विधायक कोर्ट में पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई।
विज्ञापन
कोर्ट में पहुंचे सहेंद्र सिंह रमाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिन्हें कोर्ट से जमानत मिल गयी। यह मामला काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ था। जिसके बाद इस पर कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर : खांस रहा हर तीसरा शख्स, अस्पतालों में 40 प्रतिशत बढ़ी सांस के मरीजों की तादाद, पढ़ें खास खबर
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। उन पर रठौड़ा गांव में 250 से अधिक समर्थकों के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करने पर आचार संहिता व कोविड अधिनियम के उल्लंघन का इल्जाम है। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। विधायक ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन