फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: fire break out in a house, goods were burnt of many thousands rupees

Baghpat: बंदरों ने मचाया ऐसा उत्पात, मकान में लग गई भीषण आग, किशोरी झुलसी और हजारों का सामान जलकर राख

Fri, 23 Jun 2023 02:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

Baghpat News : बंदरों ने छत पर उत्पात मचाया तो मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक किशोरी झुलस गई और हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: fire break out in a house, goods were burnt of many thousands rupees
मकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में रखा सरिया बंदरों ने गिरा दिया, जो हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गया। वहीं, इसकी चपेट में आने से किशोरी झुलस गई। यही नहीं मकान में भीषण आग लग गई, जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सिसाना गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे इंद्र के मकान में निर्माण कार्य कराया गया था। जिसमें बचे सरिये छत पर रख दिए गए थे। बताया कि शुक्रवार को मकान की छत पर कुछ बंदर उत्पात मचा रहे थे। जिन्होंने एक सरिया ऊपर से गिरा दिया। बताया कि सरिया घर के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गया। तभी सरिया मकान में खाना बना रही किशोरी सपना के पैर से लग गया। जिससे किशोरी झुलस गई और मकान में आग लग गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। मकान में फंसी किशोरी को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। उधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हाईवे किनारे मकान में आग लगने से नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। 

यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

एक घंटा बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम 
ग्रामीण सोनू ने बताया कि मकान में आग लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed