{"_id":"63c913251ba584077926e433","slug":"baghpat-farmers-demonstrated-on-the-committee-regarding-the-shortage-of-urea-fertilizer-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने समिति पर किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने समिति पर किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी
Thu, 19 Jan 2023 03:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Jan 2023 03:27 PM IST
सार
यूरिया खाद की किल्लत को लेकर गुरुवार को रालोद कार्यकर्ताओ व किसानों ने कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर नारेबाजी करते हुऐ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बिनौली में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर गुरुवार को रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर नारेबाजी करते हुऐ प्रदर्शन किया। किसानों ने जल्द खाद उपलब्ध न होने आंदोलन छेड़ने के चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रालोद के पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि सरकार और प्रशासन के लाख दावे के बाद भी समय पर यूरिया खाद न मिलने से हाहाकार मचा है। फसल को बर्बाद होते देख किसान बहुत परेशान हैं। लेकिन प्रदेश सरकार को किसानों की जरा भी फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder in Baghpat: मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने मां की बेल्ट से गला घोटकर की हत्या, बचाने आए पिता पर भी हमला
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रालोद किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही करेगा। गगन धामा ने कहा की भाजपा सरकार के राज में किसान हर तरह से पीस रहा है, समय पर बीज, खाद नहींं और न ही गन्ने का भुगतान हो रहा है। प्राइवेट दुकानों पर मनचाहे दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
प्रधान उपेंद्र धामा ने कहा कि खाद की किल्लत के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, बाकी कसर आवारा पशु उनकी फसलों को बर्बाद करके निकाल रहे हैं। समिति पर खाद उपलब्ध न होने से आक्रोशित किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जल्द ही खाद उपलब्ध न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।