फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer who was walking on field dies after slipping and falling on head force in well

Baghpat: खेत पर जा रहा था किसान, अंधेरे में पैर फिसला और सिर के बल कुएं में गिरकर मौत

Wed, 09 Oct 2024 05:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

राजपाल जब गायब मिला तो उसकी तलाश की गई। काफी ढूंढने के बाद उसका शव कुएं के अंदर पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Baghpat: Farmer who was walking on field dies after slipping and falling on head force in well
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिजरौल गांव में बुधवार रात खेत में गए किसान राजपाल (50) की 50 फीट गहरे कुएं में गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह तलाशते हुए परिजन व किसान वहां पहुंचे और शव को निकाला।
विज्ञापन

राजपाल बुधवार रात को खेतों की सिंचाई करने के लिए गया था। वह खेत के पास ही स्थित कुएं में अंधेरे के कारण पैर फिसलने से गिर गया। सिर में चोट लगने पर मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के महिपाल, आनंद, सुधीर, प्रमोद आदि पहुंचे तो काफी ढूंढने के बाद भी राजपाल नहीं मिला। बाद में राजपाल का शव कुएं में पड़ा मिला। शव को बाहर निकाला गया। किसान की मौत से परिजन गमगीन है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पर कोई शिकायत नहीं आई है, यदि शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed