फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Ex-soldier defrauded Rs 1.03 crore, one accused caught, search for five

Baghpat: पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट कर 1.03 करोड़ ठगे, एक आरोपी पकड़ा, पांच की तलाश

Fri, 19 Sep 2025 06:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 19 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले के आदर्श नगर खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले साइबर ठग अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। नौकरी जाने पर उसने ठगी करना शुरू किया था। 

विज्ञापन
Baghpat: Ex-soldier defrauded Rs 1.03 crore, one accused caught, search for five
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के पूर्व सैनिक विजय कुमार समेत देशभर के छह लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर 1.03 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अर्जुन निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर ठग के पांच साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने अर्जुन के खाते में 2.32 लाख रुपये फ्रीज कराए। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




 

शहर की गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक विजय कुमार ने साइबर थाने में सात लाख रुपये ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को व्हाट्सएप कॉल पर साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से बैंक में लेनदेन करने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर पुलिस टीम ने जांच की तो अर्जुन निवासी आदर्श नगर खोड़ा कॉलोनी जिला गाजियाबाद का नाम सामने आया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में अर्जुन ने कई अहम जानकारी दी। अर्जुन ने बताया कि वह एक स्कूल में अकाउंटेंट की नौकरी करता था, जो कोरोना काल में चली गई। इसके बाद एक छोटी फैक्टरी लगाकर बिजनेस शुरू किया, लेकिन उसमें भी घाटा हो गया। बैंकों से लिए गए ऋण का भी कर्जा हो गया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद चेतन, जय, समीर, सिद्धार्थ से मुलाकात हो गई, जिन्होंने जल्दी रुपये कमाने के लिए साइबर ठगी करने के तरीके बताए। दिल्ली के होटल विहान होटल के पास एक कमरा लेकर पूर्व सैनिक विजय कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये की ठगी की। एसपी ने बताया कि अर्जुन के पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त फोन, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र, सिम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक और चेकबुक भी बरामद की गई।
 

केरल के व्यक्ति से 95 लाख रुपये ठगे
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि साइबर ठग अर्जुन ने अपने साथियों के साथ मिलकर देशभर के छह लोगों से 1.03 करोड़ रुपये की ठगी की। इसमें सबसे ज्यादा केरल के जिला कोजिकोड निवासी व्यक्ति से 95 लाख रुपये की ठगी की। महाराष्ट्र के व्यक्ति से 15 हजार रुपये, रायपुर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों से 50-50 हजार रुपये और पश्चिम बंगाल के एक अन्य व्यक्ति से 48 हजार रुपये की ठगी की। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed