फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Election Result 2022Bagpat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

बड़ौत में आखिरी बूथ ने भाजपा को दिलाई जीत, बागपत में चलता रहा उतार चढ़ाव

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Election Result 2022Bagpat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
- बड़ौत में हार-जीत का अंतर काफी कम होने के कारण बैलेट पेपर की गिनती भी दोबारा करानी पड़ी
विज्ञापन

- छपरौली में शुरूआत से रालोद का रहा दबदबा, हर राउंड में ज्यादा होती गई बढ़त, एक बार भी पीछे नहीं हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव में उतार-चढ़ाव खूब दिखाई देते है, लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ कि आखिरी बूथ ने किसी प्रत्याशी को चुनाव में जीत दिलाई हो। बड़ौत सीट पर भाजपा को इसी तरह ही जीत मिली है। पूरी मतगणना में पीछे रहने के बाद आखिरी बूथ ने उसे जीत दिला दी। बागपत में जरूर कई बार उतार चढ़ाव आता रहा। कभी रालोद तो कभी भाजपा आगे होती रही। छपरौली में शुरूआत से रालोद का दबदबा रहा और हर बार बढ़त ज्यादा होती गई।
बड़ौत विधानसभा सीट की मतगणना शुरू हुई तो पहले ही राउंड में रालोद के जयवीर तोमर 298 वोट से आगे हो गए। उसके बाद बड़ौत में 24 राउंड हुए, लेकिन 23 राउंड तक जयवीर तोमर ने बढ़त बनाकर रखी। वह 23वें राउंड में 1611 वोट से आगे थे, लेकिन 24वां राउंड जयवीर तोमर को हार की तरफ लेकर चला गया। बूथ नंबर 997 ने भाजपा के केपी मलिक को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस बूथ पर भाजपा के केपी मलिक को 649 तो जयवीर तोमर को केवल 29 वोट मिली। इसके बाद केपी मलिक 315 वोट से जीत गए।
विज्ञापन

बागपत सीट पर उतार चढ़ाव चलता रहा और मतगणना की शुरूआत होते ही रालोद के अहमद हमीद ने भाजपा के योगेश धामा को 4249 वोट से पीछे कर दिया था। योगेश धामा ने चौथे राउंड के बाद बढ़त बनाई तो वह नौवें राउंड के बाद फिर पीछे चले गए। उसके बाद वह आगे आए तो आखिर तक आगे रहकर जीत गए। छपरौली में रालोद के अजय कुमार पहले ही राउंड में आगे हो गए थे और वह 27 राउंड तक आगे ही रहे। भाजपा के सहेंद्र रमाला को उन्होंने कभी आगे नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बड़ौत सीट पर दोबारा कराई बैलेट पेपर की गिनती
बड़ौत सीट पर जब हार-जीत का अंतर केवल 315 रहा तो रालोद नेताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। उसके बाद नियम के अनुसार प्रशासन ने बैलेट पेपर की गिनती दोबारा से कराई। उसके बाद भी रालोद के जयवीर सिंह नहीं जीत सके।
--
बागपत विधानसभा क्षेत्र
राउंड रालोद भाजपा
1 6675 2426
2 4902 3361
3 3439 6179
4 1533 6053
5 1646 5069
6 3199 4842
7 5955 1785
8 5211 2855
9 5199 3812
10 4503 3421
11 4140 3075
12 3082 4453
13 3373 4382
14 2587 4339
15 3844 4183
16 3434 3683
17 3630 3870
18 3472 3456
19 4486 3449
20 3138 3913
21 2818 4949
22 3383 3295
23 7200 1555
24 1271 5856
25 1738 5743
पोस्टल 463 781
----
बड़ौत विधानसभा क्षेत्र
राउंड रालोद भाजपा
1 3468 3170
2 5005 3024
3 3070 3784
4 3615 2823
5 3750 3053
6 5605 3242
7 3359 5448
8 6447 1622
9 4558 3655
10 3781 4191
11 2763 5160
12 2740 4176
13 3542 3106
14 4341 3374
15 4883 2694
16 5139 2720
17 2554 3868
18 3435 4423
19 4393 3427
20 3580 5132
21 4024 4402
22 3050 4972
23 1609 5634
24 597 2366
पोस्टल 744 864
--
छपरौली विधानसभा
राउंड रालोद भाजपा
1 4609 3349
2 4031 2718
3 4720 3054
4 4697 3381
5 3899 2763
6 4524 3084
7 3863 2389
8 4198 3289
9 3599 3621
10 6463 704
11 3776 3440
12 2405 2818
13 4037 2719
14 4675 2847
15 4865 3401
16 3783 3900
17 3492 3251
18 5300 2945
19 4309 2112
20 4667 2980
21 4102 3593
22 4350 2835
23 4335 3089
24 3732 2654
25 2238 4697
26 2317 4937
27 1619 777
पोस्टल 940 1015
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed