Baghpat Election 2024: जिले में 1 बजे तक 32.90 प्रतिशत मतदान, सुबह बूथों पर लगी लाइन, दोपहर में पसरा सन्नाटा
बागपत लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। यहां सुबह बूथों पर लंबी लाइन लगी रही तो वहीं दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि मुस्लिम मतदान केंद्रों पर लगातार भीड़ लगी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बड़ौत व छपरौली विधानसभा क्षेत्र में जहां अधिकांश जगहों पर सुबह के समय बूथों पर भीड़ दिखाई दी, वहीं दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि मुस्लिम बूथों पर मतदान के लिए लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए, जबकि अन्य बूथों पर सामान्य से भी कम भीड़ रही।
बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। यहां महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 135 नंबर पर ईवीएम खराब हो गई। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद मतदाताओं को वापस जाते देख जोनल अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसी दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला।
यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Phase 2 Election Live: मेरठ में दोपहर 1 बजे तक 38.57 प्रतिशत मतदान, कई जगह खाली पड़े बूथ
इसके अलावा वीर स्मारक कॉलेज में बने मुस्लिम बूथों पर सुबह से मतदान करने वालों की भीड़ लगी रही। विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों में बने बूथो पर भी सुबह के समय भीड़ लगी रही। वही लुहारी गांव के हरिजन चौपाल में बने बूथ संख्या 13 में कुल 1287 वोट में से 474 वोट डाली गई थी।
यदि छपरौली विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर बिराल गांव के 135 बूथ संख्या पर कुल 857 वोट में से दोपहर 12 बजे तक 240 बूथ संख्या 136में कुल 697 वोट में से 225,असारा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने 118 बूथ संख्या में कुल 1209 वोट में से 350, 117 बूथ संख्या में कुल 1252 वोट में से 352, रमाला शहीद अजय कुमार चौहान उच्च प्राथमिक कन्या विघालय में बने 111 बूथ संख्या में कुल 1021 वोट में से 280, बूथ संख्या 110 में कुल 1123 वोट में से 247 वोट डाली गई थी।
टांडा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 1 में कुल 1257 में से 510, बूथ संख्या 2 में कुछ 1314 वोट में से 474, बूथ संख्या 3 में कुछ 1313 वोट में से 505 डाली गई। छपरौली कस्बे में स्थित छपरौली शहीद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक के बूथ संख्या 27 में कुल 1109 में से 280, बूथ संख्या 28 में कुल 1150 वोट में से 304, बूथ संख्या 29 में कुल 1199 में से 310, बूथ संख्या 30 में कुल 1018 में से 320 व बूथ संख्या 31 में कुल वोट में 970 में से 215 वोट डाल दी गईं।