{"_id":"670e151ccc80b99cfa0c49e7","slug":"baghpat-doctor-not-found-in-emergency-of-district-hospital-patient-died-due-to-delay-in-treatment-huge-upro-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नहीं मिली चिकित्सक, इलाज में देरी के कारण गई महिला की जान, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नहीं मिली चिकित्सक, इलाज में देरी के कारण गई महिला की जान, जमकर हंगामा
Tue, 15 Oct 2024 12:39 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:39 PM IST
सार
बागपत जनपद के जिला अस्पताल में महिला मरीज की इलाज में देरी के कारण माैत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और इलाज में देरी का आरोपी लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के महिला अस्पताल में मंगलवार को महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की माैत की खबर लगते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी में चिकित्सक न मिलने के कारण इलाज में देरी हुई। जिसके कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्यामपुर निवासी अली मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी संजीदा (36) की तबीयत खराब होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि पर्चा बनने के एक घंटे बाद भी उसकी पत्नी का इलाज शुरु नहीं किया गया। इमरजेंसी में भी कोई चिकित्सक मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन
एक घंटे तक अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और स्टॉफ महिला की जांच कराने के बजाए उनसे सवाल-जवाब करते हैं। समय पर इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर इलाज उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। बाद में परिजन महिला का पोस्टमार्टम कराए बिना वापस ले गए।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना है कि महिला के परिजनों ने बताया कि महिला का चार दिन पूर्व गर्भवात कराया गया था। हो सकता है उसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई हो।
अस्पताल में महिला के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। इसके बावजूद भी एक महिला चिकित्सक सहित तीन सदसीय टीम का गठन कर जांच कराई जा रही है। जांच में कोई भी अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना है कि महिला के परिजनों ने बताया कि महिला का चार दिन पूर्व गर्भवात कराया गया था। हो सकता है उसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई हो।
अस्पताल में महिला के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। इसके बावजूद भी एक महिला चिकित्सक सहित तीन सदसीय टीम का गठन कर जांच कराई जा रही है। जांच में कोई भी अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।