बागपत : पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम की बड़ी कार्रवाई, किरठल के पूर्व प्रधान सहित आठ के शस़्त्र लाइसेंस निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी अभिषेक सिंह ने बागपत जिले के ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की सूची तैयार कराई है जो अपने लाइसेंसी असलाह से आगामी पंचायत चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी। जिस पर डीएम ने लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है।
इनके निलंबित किए गए शस्त्र लाइसेंस
एसपी की रिपोर्ट पर डीएम राजकमल यादव ने किरठल के पूर्व प्रधान कृष्णपाल का पिस्टल व रायफल, एजाज का डबल बैरल बंदूक, महेश निवासी बाखरपुर बालैनी का पिस्टल, विनोद कुमार निवासी डौलचा का रिवाल्वर, विशाल राठी निवासी टीकरी का पिस्टल, आसिफ खां निवासी बिलौचपुरा का डबल बैरल बंदूक, रोहित निवासी सिंघावली अहीर का पिस्टल, गौरव जैन अमीनगर सराय का रिवाल्वर का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
खेकड़ा क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने मुचलका पाबंद की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने 7 ग्राम पंचायतों के 97 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की।
जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में भी प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। कोतवाली पुलिस ने सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत शान्तिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए मुचलका पाबंद की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव गौठरा, डगरपुर और फिरोजपुर ग्राम पंचायत में 20-20 लोगों के खिलाफ, निरोजपुर, विनयपुर और मुबारिकपुर ग्राम पंचायत मे 10- 10 लोगों के खिलाफ और घिटोरा ग्राम पंचायत में 7 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्यवाही की है।
कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 36 ग्राम पंचायतों मे से सात ग्राम पंचायतो के अपराधी प्रवृत्ति व दबंग किस्म के 97 लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।