फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body of a young man found hanging from a tree in cemetery, suicide note found in pocket

Baghpat:कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मरने से पहले त्रिशूल से खोदी कब्र, जेब से मिला सुसाइड नोट

Thu, 29 Dec 2022 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Dec 2022 01:34 PM IST
सार

बागपत जनपद के खेकड़ा में गुरुवार सुबह कब्रिस्तान में नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Baghpat: Dead body of a young man found hanging from a tree in cemetery, suicide note found in pocket
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कब्रिस्तान में नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव से कुछ ही दूरी पर दो कब्र खुदी मिली हैं। वहीं युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा में डूंडाहेड़ा मार्ग पर मंडी समिति के पीछे कब्रिस्तान है। गुरुवार सुबह कब्रिस्तान में नीम के पेड़ पर एक अज्ञात युवक(32) का शव फासी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं था। केवल मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मृतक के घुटने जमीन पर टिके हुए थे और दोनों हाथ लोवर की जेब के अंदर डाले हुए थे। 
विज्ञापन


मृतक नीले रंग का ट्रैकसूट और गले में मोतियों की माला भी पहने हुए था। मृतक के माथे पर सिंदूर का टीका लगा हुआ मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मै इस जिंदगी से तंग आ चुका हूं। मेरी अब और जीने की इच्छा नहीं है। मैं सभी से माफी मांगता हूं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: ट्रक ने तोड़े विद्युत खंभे, 75 घंटे से अंधेरे में डूबा हिसावदा गांव, पेयजल को तरसे ग्रामीण

पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक कुबेर और स्क्रीन टच मोबाइल फोन व फोन की लीड भी मिली है। घटनास्थल के पास दो कब्र भी खुदी हुई मिली। इनमें एक बच्चे की और दूसरी बड़े आदमी की है। पुलिस ने उन्हें भी खंगाला, लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला। कब्र त्रिशूल से खोदी गई है। कब्र के पास एक डमरू भी पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर तांत्रिक क्रिया किए जाने की आशंका है।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। इसने घटनास्थल से बरामद हुए मृतक के मोबाइल और फोन, त्रिशूल और डमरू को कब्जे में ले लिया। सीओ विजय चौधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना के बारे में सुराग लगाने में जुटी है। 

सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या करना दर्शाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने में जुटी है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed