फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Daughter was studying, stepfather threw her books and raped her

UP News: पढ़ाई कर रही थी बेटी, सौतेले पिता ने किताबें फेंकी और बनाया हवस का शिकार, जानें कब से कर रहा मनमानी

Fri, 30 Aug 2024 08:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

बागपत में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Daughter was studying, stepfather threw her books and raped her
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रटौल के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी दूसरी शादी वर्ष 2018 में क्षेत्र के युवक से हुई थी। पहली शादी के बाद बच्चे नहीं होने पर उसने अपनी भतीजी को गोद ले लिया और ससुराल ले आई। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात बुखार होने के कारण वह दवाई लेकर सो गई, जबकि उसकी बेटी पढ़ाई कर रही थी। तभी उसका पति शराब के नशे में घर में आया और किताबें फेंकर बेटी के साथ गलत काम किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह स्कूल से आने के बाद बेटी ने पूरी घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दो माह पहले भी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था। पता चलने पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गया। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed