फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Crooks have shot a youth in forest after asked name in Ramala

Baghpat: बदमाशों ने नाम पूछा..., बताते ही पेट से सटाकर मारी गोली, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Aug 2023 09:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

Baghpat News : बाइक पर आए बदमाशों ने युवक से नाम पूछा और बताते ही उसके पेट से सटाकर गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Crooks have shot a youth in forest after asked name in Ramala
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के रमाला में हसनपुर जिवानी रेलवे अंडरपास के नजदीक शाम को खेतों में घूम रहे एक युवक को मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने नाम पूछने के बाद पेट में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की तरफ मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है, जहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे आस्था अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों का अभी सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, जिवाना निवासी मोहित पुत्र मदनपाल शाम को अपने खेत में गांव में रेलवे अंडरपास के समीप घूम रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने पहले मोहित का नाम पूछा और फिर उसके नजदीक से पेट में गोली मार दी। घटना के बाद वह चिल्लाने के साथ ही गांव की ओर दौड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की तरफ से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां से परिजन उसे आस्था अस्पताल बड़ौत में ले गए। अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed