Baghpat: बदमाशों ने नाम पूछा..., बताते ही पेट से सटाकर मारी गोली, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Baghpat News : बाइक पर आए बदमाशों ने युवक से नाम पूछा और बताते ही उसके पेट से सटाकर गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
बागपत जनपद के रमाला में हसनपुर जिवानी रेलवे अंडरपास के नजदीक शाम को खेतों में घूम रहे एक युवक को मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने नाम पूछने के बाद पेट में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की तरफ मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है, जहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे आस्था अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों का अभी सुराग नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
पुलिस के अनुसार, जिवाना निवासी मोहित पुत्र मदनपाल शाम को अपने खेत में गांव में रेलवे अंडरपास के समीप घूम रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने पहले मोहित का नाम पूछा और फिर उसके नजदीक से पेट में गोली मार दी। घटना के बाद वह चिल्लाने के साथ ही गांव की ओर दौड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की तरफ से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह
घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां से परिजन उसे आस्था अस्पताल बड़ौत में ले गए। अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।