फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Crime News: police have arrested two accused in Babu Qureshi murder case

बाबू कुरैशी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: सामने आई मर्डर की बड़ी वजह, पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 10:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

बाबू कुरैशी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानिए आखिर बाबू कुरैशी की हत्या के पीछे क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Baghpat Crime News: police have arrested two accused in Babu Qureshi murder case
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र के पलड़ा गांव के जंगल में 12 दिन पहले हुई बाबू कुरैशी की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या रुपये के लेन-देन में मोबाइल के चार्जर के डाटा केबल से गला घोंट कर की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक कार, मृतक का आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि 30 मार्च को शामली के कांधला कस्बा निवासी बिलाल कुरैशी ने दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता बाबू कुरैशी की हत्या कर शव को पलड़ा गांव के जंगल में फेंक दिया गया। इस मामले की जांच में जिकरू रहमान व शकील सलमानी निवासी कांधला के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या करना स्वीकार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि बाबू कुरैशी ब्याज पर रुपये देता था। दोनों आरोपियों ने बाबू से ब्याज पर 30 हजार रुपये ले रखे थे। वह 36 हजार रुपये ब्याज के रूप में दे चुके थे, मूल राशि में अभी तक कोई कमी नहीं हुई थी। बाबू अपने रुपये के लिए दोनों की बेइज्जती करता था। इस पर दोनों ने उसकी हत्या करने की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साजिश के तहत 28 मार्च को दोनों बाबू को मेरठ से रुपये दिलाने की बात कह कर अपने साथ सेंट्रो कार में ले आए। रास्ते में उसे पलड़ा गांव के जंगल में ले जाकर मोबाइल के चार्जर के डाटा केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर घर आ गए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार, मृतक का आधार कार्ड, बैंक पासबुक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed