फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Ceiling plaster falls during exam at Digambar Jain Degree College Baraut, major accident averted

Baghpat: Baghpat: बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा, अंदर चल रही थी परीक्षा, टला बड़ा

Wed, 06 May 2026 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 03:47 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को सेमेस्टर परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, वहां उस समय कोई छात्र-छात्रा मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान अचानक गिरा प्लास्टर
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उस समय कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थीं और छात्र-छात्राएं अपने-अपने परीक्षा कक्षों में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान भवन के एक हिस्से की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरने से आसपास मौजूद छात्रों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, DIG ने किया सतर्क, फर्जी हेलिकॉप्टर बुकिंग से ऐसे बचें 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने कराया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर जिस हिस्से में प्लास्टर गिरा, उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही भवन के अन्य कमरों और छत की भी जांच शुरू कर दी गई है ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके।

छात्रों ने उठाई भवन की मरम्मत की मांग
घटना के बाद छात्रों ने कॉलेज भवन की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता जताई और जल्द मरम्मत व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी हैं और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed