फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Car collides with a canter parked on the expressway, youth dies, condition of four people critical

Baghpat: एक्सप्रेस वे पर खड़े कैंटर में घुसी कार, युवक की मौत, दो महिलाओं समेत चार गंभीर, मची चीख-पुकार

Fri, 29 Nov 2024 04:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 29 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Baghpat: Car collides with a canter parked on the expressway, youth dies, condition of four people critical
हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े कैंटर में पीछे से इको ने टक्कर मार दी। कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 

Baghpat: Car collides with a canter parked on the expressway, youth dies, condition of four people critical
हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला
बरेली निवासी जमील अहमद अपने दो भाइयों और पड़ोस की दो युवतियों के साथ हरियाणा कुंडली में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। बीती रात वह अपने भाई शकील अहमद (50), रिश्तेदार सरनाली, पड़ोसी युवती अजरा (18), शाइस्ता (22) और चालक हबीब के साथ हरियाणा में फैक्टरी में काम जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास उनकी इको कार किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कर चालक हबीब (25) की मौके पर मौत हो गई। कार सवार जमील अहमद, शाइस्ता, अजरा, शकील अहमद और सनराली गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से रात में ही गंभीर हालत में घायलों को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हबीब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed