Baghpat: प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को घर से भगाया, साथ रहने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, जानें पूरा माजरा
Baghpat News : प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को युवक के परिजनों ने घर से भगा दिया। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
विस्तार
बागपत के बड़ौत में एक मोहल्ले में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को युवक के परिजनों ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद युवती स्टेशन पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लेकर कोतवाली आ गई। जहां पर पुलिस ने युवती व युवक के परिजनों को बुलाया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने युवती को युवक के साथ भेज दिया।
दरअसल, नगर की रहने वाली एक युवती का दूसरे मोहल्ले के एक युवक से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवती को युवक से न मिलने की हिदायत दी, लेकिन इसके बावजूद युवती युवक से चोरी-छिपे मिलती रही।
वहीं, बुधवार को युवती फिर युवक से मिलने के लिए पहुंची और जैसे ही वह प्रेमी से मिलकर घर लौटी तो परिजनों ने नाराजगी जताई। इसके बाद युवती को तानने मारते हुए उसे घर से निकला दिया। जिसके बाद युवती रेलवे स्टेशन पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली लेकर आ गई। इसके बाद पुलिस ने युवक व युवती के परिजनों को कोतवाली में बुलाया। वहीं, घंटे तक युवती के परिजन युवती को समझाते रहे, लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बाद में पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल
कोतवाली में मामला आया था, लेकिन न तो युवती के परिजनों ने कोई तहरीर दी और न ही युवक पक्ष के लोगों ने। दोनों पक्षों की बातचीत होने के बाद युवती को युवक के साथ भेज दिया गया। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत
यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी