{"_id":"63a1e8f25183b944f93566cf","slug":"baghpat-body-of-seven-year-old-child-recovered-went-missing-on-december-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सात साल के बच्चे का शव बरामद, 15 दिसंबर को हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सात साल के बच्चे का शव बरामद, 15 दिसंबर को हुआ था लापता
Tue, 20 Dec 2022 10:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:25 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के फखरपुर गांव में रहने वाला शौर्य 15 दिसंबर को ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान लापता हो गया था। घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की थी। नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
लापता बालक का शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को सात साल के बच्चे का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मासूम शौर्य 15 दिसंबर को लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के फखरपुर गांव में रहने वाला शौर्य 15 दिसंबर को ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान लापता हो गया था। घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की थी। नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर से लगभग डेढ़ किमी दूर एक खेत में गड्ढे से शव बरामद कर लिया है। पुलिस लगातार शौर्य की तलाश कर रही थी। शौर्य गांव में ही कक्षा एक में पढ़ाई करता था। पुलिस को एक सीसीटीवी में जाते हुए शौर्य दिखा था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन