{"_id":"60eb2eed8ebc3ec75a7ad67b","slug":"baghpat-block-chief-sunita-reached-the-bjp-camp-baghpat-news-mrt546915231","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा खेमे में पहुंची बागपत ब्लॉक प्रमुख सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा खेमे में पहुंची बागपत ब्लॉक प्रमुख सुनीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंचायत चुनावों के नामांकन से लेकर परिणाम आने के बाद भी राजनीतिक उलटफेर लगातार जारी हैं। एक दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी मीनू को हराकर बागपत ब्लॉक प्रमुख बनीं सुनीता देवी रविवार को भाजपा खेमे में पहुंच गई हैं। उन्होंने रविवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा एक-दो दिन में होगी। सुनीता देवी के भाजपा में शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।
बागपत ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की ओर से मीनू पत्नी विनोद को प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि उनके सामने सुनीता पत्नी रमेश निर्दलीय प्रत्याशी थी। सुनीता को चुनाव लड़ाने को भी कई भाजपाई मैदान में उतर आए थे। शनिवार को हुए चुनाव में सुनीता देवी ने मीनू को नौ वोट से हरा दिया था। रविवार सुनीता को चुनाव लड़ाने वाले भाजपा नेता जयकरण, कृष्णपाल सिंह आदि उन्हें और उनके पति रमेश को लेकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनने पर बधाई दी। साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कराने को कहा। भाजपा नेता जयकरण ने बताया कि एक-दो दिन में सुनीता देवी को भाजपा में शामिल करने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए सांसद डॉ. सत्यपाल से समय मांगा है। इस दौरान सुरेंद्र, नीरज चौधरी, सन्नी चौधरी आदि मौजूद रहे।