फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Bike rider fell on his head, died due to neck fracture, another youth also died

Baghpat: सिर के बल गिरा बाइक सवार, गर्दन की हड्डी टूटने से मौत, दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

Wed, 11 Sep 2024 06:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

एक बाइक सवार युवक की गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: Bike rider fell on his head, died due to neck fracture, another youth also died
जाकिर की मौत के बाद मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सिर के बल गिरे बाइकसवार की गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

बालैनी स्थित बुढ़सैनी गांव निवासी जाकिर (40) चौकीदार था। वह बुधवार शाम किसी काम से बालैनी आया था। वापस लौटते समय पुरा महादेव मार्ग पर गोशाला के समीप सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। सिर के बल गिरने से जाकिर की गर्दन की हड्डी टूट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया। मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया कि जाकिर के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत, निवाड़ा गांव के रहने वाले शकील ने बताया कि 16 जून को उसका बेटा तारूण (19) बाइक लेकर बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। लौटते समय जैसे ही सिसाना गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तारूण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तारूण का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed