{"_id":"67e26055ed14cd2be60fc1be","slug":"baghpat-bike-collides-with-tractor-trolley-parked-on-the-road-at-panchi-intersection-youth-dies-two-injured-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पांची चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पांची चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल
Tue, 25 Mar 2025 01:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:21 PM IST
सार
रोहटा के जाहिदपुर निवासी तीन युवक भट्ठे पर काम करके लौट रहे थे। अचानक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रटौल में पांची चौराहे के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक की टक्कर लग गई। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रोहटा के रसूलपुर जाहिद निवासी प्रमेन्द्र (35) पुत्र राजेश्वर, नीरज पुत्र कृष्ण पाल, नाजिम पुत्र यामीन उर्फ मुल्ला केहरका भट्ठे पर ईंट निकासी कर मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार सुबह तीनों बाइक पर सवार होकर बागपत की ओर से पांची की ओर आ रहे थे। पांची चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरवाने के लिए ढिकोली निवासी रविन्द्र खड़ा हुआ था। बाइक की जोरदार टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर चांदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रमेन्द्र की मौत हो गई, जबकि नाजिम की हालत गम्भीर देखते हुए उसे मेरठ अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।