{"_id":"62358597f976b42c1230e207","slug":"baghpat-bike-collided-with-a-pillar-while-save-potholes-on-the-road-couple-died-sister-in-law-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : सड़क पर गड्ढे बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई बाइक, दंपती की मौत, साली गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : सड़क पर गड्ढे बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई बाइक, दंपती की मौत, साली गंभीर
Sat, 19 Mar 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:57 PM IST
सार
बागपत में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि साली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक युवक की साली गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
बड़ौत नगर की गुराना रोड पर शुक्रवार की देर शाम सड़क में हुए गड्ढे में बचाने के चक्कर में बाइक फिसलकर खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक, उसकी पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। पति पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक की साली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक अनुज बडौली गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी मोनिका व साली सविता के साथ किसी काम से गुराना रोड पर आया हुआ था। काम पूरा कर जब वह वापस लौटने लगा तो सड़क में हुए गड्ढे के कारण बाइक फिसलकर सड़क किनारे खडे खंभे से टकरा गई। जिसमें तीनों विद्युत पोल में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुज और मोनिका ने हादसा स्थल पर ही दम तोड़ दियाए जबकि अनुज की साली सविता को गंभीर हालत में आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन