{"_id":"638303f273e92e3cfe190cfc","slug":"baghpat-bahu-jhatka-silver-medal-in-a-strong-performance-brought-laurels-to-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दमदार प्रदर्शन कर खिड़की गांव की बहू ने झटका सिल्वर पदक, जनपद का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दमदार प्रदर्शन कर खिड़की गांव की बहू ने झटका सिल्वर पदक, जनपद का नाम किया रोशन
Sun, 27 Nov 2022 12:00 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Nov 2022 12:00 PM IST
सार
जज्बें की कोई उम्र नहीं होती, अगर हौसला हो तो सब हासिल हो जाता है...ऐसा ही देखने को मिला बडौत की बेटी और खिड़की गांव की बहू में। 21 से 24 नवंबर तक मुंबई में चल रही आल इंडिया रेलवे पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले बारू शर्मा की बेटी अंजली शर्मा ने सिल्वर पदक झटक कर परचम लहरा दिया है। जिससें पूरे गांव में खुशहाली छा गई।
विज्ञापन
अंजली शर्मा फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में 21 से 24 नंबवर तक संपन्न हुई 12वीं महिला ऑल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़ौत की बेटी व खिड़की गांव की बहू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक झटका है। जिसकी सूचना पर गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का सम्मान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
खेडकी गांव व हाल में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले बारू शर्मा की बेटी अंजली शर्मा ने रेलवे की तरफ से मुंबई में संपन्न हुई 12वीं महिला आल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में बागपत के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, दिल्ली व हरियाणा सहित कई जनपदों व राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: मिल में आग लगते ही दूसरी मंजिल से कूदा चीफ इंजीनियर, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप में अंजलि शर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक झटका और जनपद का नाम रोशन किया। कोच प्रदीप मलिक ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2014 में खेड़की गांव के पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी सुरेंद्र शर्मा से हुई थी।
शादी से पहले ही अंजलि का चयन रेलवे विभाग में टीटी के पद पर चयन हो गया था। फिलहाल अंजलि की तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। अंजलि द्वारा पदक जीतने पर नगर व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर अंजलि का स्वागत करने का निर्णय लिया।