फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Baghpat's daughter-in-law Kavita will contest elections with Olympian Vinesh Phogat

Baghpat: ओलंपियन विनेश फोगाट से चुनावी कुश्ती लड़ेंगी बागपत की बहू लेडी खली कविता दलाल, आप ने बनाया प्रत्याशी

Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
सार

कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने आम आदमी पार्टी ने बागपत की बहू कविता दलाल को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Baghpat's daughter-in-law Kavita will contest elections with Olympian Vinesh Phogat
कविता दलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द ग्रेट लेडी खली के नाम से मशहूर देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल अब ओलंपियन विनेश फोगाट से चुनावी कुश्ती लड़ेंगी। हरियाणा के जींद की रहने वाली बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल को आम आदमी पार्टी ने जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। बागपत से ससुराल के लोग भी कविता को चुनाव लड़ाने के लिए वहां जाएंगे।

विज्ञापन

Baghpat: Baghpat's daughter-in-law Kavita will contest elections with Olympian Vinesh Phogat
विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के जींद जिले के मलवी गांव की रहने वाली कविता दलाल की वर्ष 2009 में बागपत के बिजवाड़ा गांव के वॉलीबाल खिलाड़ी गौरव तोमर से शादी हुई थी। कविता ने विदेशों तक वेट लिफ्टिंग में सोने के तमगे जीतकर अपना परचम लहराया। वह उस समय चर्चा में आईं, जब भारतीय परिधान सूट सलवार में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतरीं। वह भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह द ग्रेट खली को अपना गुरु मानती हैं और उनको द ग्रेट लेडी खली के नाम से भी जाना जाता है। आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल की इसी ख्याति को देखते हुए ही जुलाना विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस पहले ही ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को अपना प्रत्याशी बना चुकी है। इस तरह दो दिग्गज महिला पहलवान चुनावी मैदान में उतरी हैं और दोनों के बीच कड़ी चुनावी जंग होगी। वहीं कविता को आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनाने पर गांव बिजवाड़ा में ससुर बिजेंद्र तोमर, सास उमा देवी, जेठ राजीव तोमर, पूर्व प्रधान अरविंद तोमर सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताई है।कई खेलों में 
 
विज्ञापन

कविता दलाल ने जीते कई सोने के तमगे
कविता दलाल किसी एक खेल नहीं, बल्कि वेट लिफ्टिंग, मार्शल आर्ट, वुशू, डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग में महारथ हासिल किए हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में वेट लिफ्टिंग शुरू की और यूनिवर्सिटी गेम्स में सोने का तमगा जीता था। वह वर्ष 2010 में मार्शल आर्ट व वुशू भी खेलने लगीं और मार्शल आर्ट में रूस में हुई प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वुशू में नेशनल में दो स्वर्ण पदक जीते। जबकि 2016 में वेट लिफ्टिंग में साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की तरफ रुख किया और यूएसए समेत कई जगह वह खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed